करीब 21 हजार नए मरीज आए, 20 हजार ठीक हुए, सिर्फ 492 बढ़ी एक्टिव मरीजों की संख्‍या, जानें राज्‍यवार आंकड़े

करीब 21 हजार नए मरीज आए, 20 हजार ठीक हुए, सिर्फ 492 बढ़ी एक्टिव मरीजों की संख्‍या, जानें राज्‍यवार आंकड़े

सुमन कुमार 

देश में कोरोना की स्थिति कमोबेस एक जैसी बनी हुई है। टेस्‍ट की संख्‍या एक बार फ‍िर दो लाख चालीस हजार को पार कर गई है और इसके साथ ही कन्‍फर्म कोरोना मामले भी 21 हजार के करीब पहुंच गए हैं। राहत की बात ये है कि देश में कुल एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्‍या पिछले 24 घंटे में सिर्फ 492 ही बढ़ी है क्‍योंकि 21 हजार नए मरीज मिलने के साथ ही पुराने मरीजों में से 20 हजार से अधिक गुरुवार को स्‍वस्‍थ्‍य भी घोषित कर दिए गए। वैसे मरीजों की कुल संख्‍या के मामले में भारत तेजी से नंबर तीन की ओर पहुंचता दिख रहा है। रूस के मुकाबले भारत के कुल मरीजों की संख्‍या रविवार तक बढ़ जाने की आशंका है। इसके बाद दुनिया में केवल अमेरिका और ब्राजील ही भारत से आगे रह जाएंगे।  

देश में क्‍या है मरीजों की स्थिति

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार गुरुवार की देर रात तक भारत में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 227439 है। अभी तक 379891 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। देश में ठीक होने वालों के आंकड़े में तेज उछाल आया है और ये 60 प्रतिशत से ऊपर (60.72) पहुंच गया है, जबकि एक्टिव मरीजों की संख्‍या 37 प्रतिशत से नीचे (36.35) आ गई है। पिछले 21 दिनों से लगातार देश में एक्टिव मरीजों की संख्‍या ठीक होने वाले मरीजों के मुकाबले कम होती जा रही है और आज ये फासला बढ़कर 24 प्रतिशत तक पहुंच गया है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 18213 लोगों की मौत हो चुकी है यानी कुल मरीजों में करीब 3 प्रतिशत (2.93) को बचाया नहीं जा सका है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना के कुल कन्‍‍‍‍‍फर्म 625544 मामले हो गए हैं। कुल मरीजों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: 

आंकड़ों में देखें पिछले 24 घंटे का हाल

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 20903 नए मामले सामने आए हैं और 379 लोगों की जान गई है। इसी अवधि में 20032 पुराने मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। बुधवार की रात तक देश में 19148 नए मरीज आए थे।

देश में कितने टेस्‍ट

देश में कोरोना की जांच आज भी दो लाख के पार रही। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के दो लाख 41 हजार 576 टेस्‍ट हुए हैं। बुधवार की देर रात तक देश में कुल 90 लाख 56 हजार 173 कोरोना टेस्‍ट हुए थे और गुरुवार की देर रात तक ये आंकड़ा 92 लाख 97 हजार 749 पर पहुंच गया।

दुनिया के मुकाबले क्‍यों बेहतर स्थिति में है भारत?

शुक्रवार की रात तक पूरी दुनिया में कोरोना के एक करोड़ 10 लाख 83 हजार 933 मरीज हो गए हैं। पूरी दुनिया में 62 लाख 8 हजार 523 मरीज ठीक हो चुके हैं और 5 लाख 26 हजार 298 लोग कोरोना के कारण मौत के आगोश में जा चुके हैं। अगर हम पूरी दुनिया के कुल मरीजों में ठीक होने वाले मरीजों की संख्‍या देखें तो ये करीब 56 प्रतिशत है। यानी भारत में ठीक होने वाले मरीजों की दर दुनिया के औसत से बहुत बेहतर है। इसी प्रकार कुल मरीजों में से मृतकों का आंकड़ा 4.75 प्रतिशत है और भारत में ये औसत 3 प्रतिशत से कम है। यानी इस मामले में भी भारत की स्थिति पूरी दुनिया से बहुत बेहतर है।

पढ़ें- कोरोना वायरस की हर जानकारी और मदद के लिए यहां देखें राज्यवार हेल्पलाइन नंबर

किस राज्‍य में कितनी मौतें

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की वेबसाइट पर शुक्रवार को अपडेट किए गए डाटा के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 379 मौतें हुई हैं। कुल मौतों में से 33 प्रतिशत अकेले महाराष्‍ट्र में और 83 प्रतिशत देश के 7 राज्‍यों में हुई हैं। सबसे अधिक 125 मौतें महाराष्‍ट्र में और उसके बाद दिल्‍ली में 61, तमिलनाडु में 57, गुजरात, कर्नाटक में 19-19, उत्‍तर प्रदेश में 17 और बंगाल में 16 मौतें हुई हैं। शेष 17 प्रतिशत मौतें देश के अन्‍य 11 राज्‍यों में हुई हैं। इनमें से हरियाणा में 11, जम्‍मू-कश्‍मीर में 10, राजस्‍थान में 9, मध्‍य प्रदेश, तेलंगाना में 8-8, बिहार में 7, आंध्र प्रदेश में 5, पंजाब में 3, ओडिशा में 2 और केरल, उत्‍तराखंड में 1-1 मौतें हुई हैं।

राज्‍यों में नए मरीजों की क्‍या है स्थिति

देश में गुरुवार की देर रात तक कोरोना के 20903 नए मरीज सामने आए हैं। इसमें से 15759 नए मरीज सिर्फ 5 राज्‍यों में सामने आए हैं। महाराष्‍ट्र में पिछले 24 घंटे में 6328 नए मरीज आए हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 4343, दिल्‍ली में 2373, कर्नाटक में 1502, तेलंगाना में 1213, आंध्र प्रदेश में 845, उत्‍तर प्रदेश में 769, गुजरात में 681, बंगाल में 649, हरियाणा में 568 और असम में 431 नए मरीज सामने आए हैं।

इसे भी पढ़ें - इम्यूनिटी रातों रात नहीं बढ़ती, औषधि के साथ-साथ भोजन और जीवनशैली में भी बदलाव जरूरी

बच्चों को कम प्रभावित कर रहा है कोविड-19, जानें शोध में क्यों कही गई ये बात

 

 

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

कुल मामले

आंध्र प्रदेश

8586

7313

198

16097

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

58

51

0

109

अरुणाचल प्रदेश

128

66

1

195

असम

2895

6106

12

9013

बिहार

2374

8020

77

10471

चंडीगढ़ 

55

389

6

450

छत्तीसगढ़

614

2385

14

3013

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

141

89

0

230

दिल्ली

26304

63007

2864

92175

गोवा

744

734

4

1482

गुजरात 

7434

24593

1886

33913

हरियाणा

4239

11019

251

15509

हिमाचल प्रदेश 

376

628

10

1014

जम्मू एंड कश्मीर 

2760

4974

115

7849

झारखंड

586

1983

15

2584

कर्नाटक

9410

8334

272

18016

केरल

2088

2640

25

4753

लद्दाख

259

730

1

990

मध्य प्रदेश 

2702

10815

589

14106

महाराष्ट्र 

77276

101172

8178

186626

मणिपुर

662

617

0

1279

मेघालय

13

42

1

56

मिजोरम

36

126

0

162

नागालैंड

319

182

0

501

ओडिशा

2016

5502

27

7545

पुडुचेरी

459

331

12

802

पंजाब

1488

4144

152

5784

राजस्थान

3284

14948

430

18662

सिक्किम

49

53

0

102

तमिलनाडु

41050

56021

1321

98392

तेलांगना

9226

9069

275

18570

त्रिपुरा

288

1146

1

1435

उत्तराखंड

537

2405

42

2984

उत्तर प्रदेश 

6869

17221

735

24825

वेस्ट बंगाल

6083

13037

699

19819

राज्यों को पुन: सौंपें जा रहे मामले

6031

   

6031

भारत में कुल मामले

227439

379892

18213

625544

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।